फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीपीएल परिवारों को 10 मई से नोएडा में मिलेंगे उज्जवला कनेक्शन

Mon, 02 May 2016 10:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
- फोटो : demo pice
विज्ञापन
उज्जवला योजना के तहत 10 मई से जिले की गैस एजेंसियों में गरीबी रेखा (बीपीएल) से नीचे जीवनयापन करने वाले परिवारों को मुफ्त एलपीजी कनेक्शन मिलेंगे। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के महाप्रबंधक (एलपीजी) यादवेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि कनेक्शन परिवार की महिला के नाम होगा।
विज्ञापन


जिन बीपीएल परिवारों के पास योजना के शुरुआत के समय तक कनेक्शन नहीं है, वहीं आवेदन के पात्र हैं। योजना का लाभ उठाने के लिए बीपीएल कार्ड होना जरूरी है। जरूरी कागजातों के बारे में वितरण एजेंसी से जानकारी हासिल की जा सकती है।

उन्होंने बताया कि सिलेंडर और रेग्युलेटर के लिए सिक्योरिटी मनी नहीं देनी होगी। गैस पाइप, रिफिल गैस और चूल्हे के करीब 1600 रुपये की रिकवरी किस्तों में सब्सिडी राशि से होगी। किस्तें पूरी होते ही उपभोक्ता के खाते में सब्सिडी पहुंचनी शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन


वहीं योजना के तहत एक वेब पोर्टल बनाया जा रहा है। इस पर किस दिन, कितने बजे और कितने लोगों को योजना के तहत कनेक्शन दिया गया है, इसकी जानकारी दर्ज रहेगी। गौरतलब है कि सरकार ने वर्ष 2011 में सभी जिलों में सोशल इकोनॉमिक कास्ट कम्यूनिटी सर्वे कराया था, जिसके आधार पर बीपीएल परिवारों की सूची तैयार की गई है।

जिन उपभोक्ताओं ने एलपीजी सब्सिडी छोड़ी है। उस राशि का इस्तेमाल सरकार बीपीएल परिवारों को गैस कनेक्शन उपलब्ध कराने में कर रही है। डिस्टीब्यूटर्स को फॉर्म उपलब्ध करा दिए गए हैं। - यादवेंद्र श्रीवास्तव, महाप्रबंधक (एलपीजी), इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें