फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना NAAC के नहीं मिलेगी यूजीसी से फंड

Thu, 19 Mar 2015 12:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
गुड़गांव की महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी (एमडीयू) अपने कॉलेज को नैक से बेहतर रैंकिंग हासिल करने का गुर सिखाएगा। इसके लिए यूनिवर्सिटी की ओर से विशेषज्ञों की देखरेख में गैर नैक मान्यता प्राप्त कॉलेजों को विशेष प्रशिक्षण देने का निर्णय लिया है। इसके लिए एमडीयू की ओर से क्वालिटी एश्योरेंस एंड एक्रीडेशन के लिए इंटरनल क्वालिटी एश्युरेंस सेल ने एक पैनल बनाया है।
विज्ञापन


दरअसल, विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) द्वारा नैक (राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद्) से मान्यता लेना जरूरी कर दिया है। बिना नैक के मान्यता प्राप्त कॉलेजों को यूजीसी की ओर से अनुदान नहीं दी जाएगी। एमडीयू के निदेशक आईक्यूएसी प्रोफेसर गुलशन तनेजा ने बताया कि कॉलेजों के लिए आयोजित कार्यशाला में हर विभाग के लिए एक विशेषज्ञ बुलाए गए हैं। जो यूजीसी के तय मानक के साथ कैसे अपने कॉलेज को बेहतर बनाकर नैक से अच्छा ग्रेड हासिल कर सकते हैं। इस बारे में जानकारी देगे।

जिले में पांच राजकीय कॉलेज हैं, जिनमें से केवल दो सेक्टर-14 स्थित गर्वमेंट गर्ल्स कॉलेज और द्रोणाचार्य राजकीय कॉलेज के पास नैक से मान्यता प्राप्त है। सेक्टर-9 स्थित स्नातकोत्तर कॉलेज, सिद्धरावली और जटावली स्थित राजकीय कॉलेज के पास अभी नैक से मान्यता प्राप्त नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें