फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: श्वसन चिकित्सा की पढ़ाई के लिए यूसीएमएस ने तैयार कीं दो नई किताबें

विज्ञापन
विज्ञापन
एमबीबीएस विद्यार्थियों को बीमारियों की पहचान, जांच और इलाज का मिलेगा व्यावहारिक ज्ञान, पूर्व मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ ने किया विमोचन
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
पूर्वी दिल्ली। मेडिकल की पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों को सांस संबंधी बीमारियों की बेहतर समझ और उनके इलाज का व्यावहारिक ज्ञान देने के लिए यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ मेडिकल साइंसेज (यूसीएमएस) और गुरु तेग बहादुर (जीटीबी) अस्पताल के विशेषज्ञों ने दो नई पुस्तकें तैयार की हैं। इनमें ‘कॉम्पिटेंसी-बेस्ड टेक्स्टबुक ऑफ रेस्पिरेटरी मेडिसिन’ और ‘कॉम्पिटेंसी-बेस्ड लॉगबुक इन रेस्पिरेटरी मेडिसिन’ शामिल हैं। इनका विमोचन यूसीएमएस के 55वें स्थापना दिवस एवं उपाधि वितरण समारोह में भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति डॉ. डीवाई चंद्रचूड़ ने किया।

कार्यक्रम में यूसीएमएस के प्राचार्य प्रो. धीरज शाह, जीटीबी अस्पताल के निदेशक प्रो. विनोद कुमार सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

इन पुस्तकों को यूसीएमएस के श्वसन चिकित्सा विभाग के निदेशक एवं विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. अमित कुमार वर्मा और एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. अंकिता गुप्ता ने तैयार किया है। इन्हें एमबीबीएस की नई दक्षता आधारित चिकित्सा शिक्षा प्रणाली के अनुरूप विकसित किया गया है। पुस्तकों में सांस संबंधी बीमारियों की जानकारी सरल और व्यवस्थित तरीके से दी गई है। इनके माध्यम से विद्यार्थी मरीजों की जांच, बीमारी के लक्षणों की पहचान और उपचार संबंधी निर्णय लेने की प्रक्रिया समझ सकेंगे। साथ ही, अस्पताल में मरीजों के उपचार से जुड़े व्यावहारिक प्रशिक्षण पर भी विशेष जोर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुशल डॉक्टर तैयार करने पर जोर

लेखकों के अनुसार, इन पुस्तकों का उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल सैद्धांतिक जानकारी देना नहीं, बल्कि उन्हें कुशल और जिम्मेदार डॉक्टर के रूप में तैयार करना है। इनके माध्यम से श्वसन चिकित्सा की पढ़ाई को अधिक सरल, व्यवस्थित और व्यावहारिक बनाने का प्रयास किया गया है। उम्मीद है कि ये पुस्तकें एमबीबीएस विद्यार्थियों के लिए उपयोगी साबित होंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें