फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुजुर्ग महिला की आपबीती: दो लड़के आए, टेंपो के पीछे ले गए, नीचे बैठाकर किया कुछ ऐसा... पैरों तले खिसकी जमीन

Mon, 10 Mar 2025 10:01 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

महिला ने बताया कि वह रविवार की शाम करीब छह बजे पास के ही एक मेडिकल स्टोर पर दवा लेने गई थी। वहां से लौटने के दौरान रास्ते में दो लड़के मिले। लड़के उन्हें बातों में उलझाकर सड़क किनारे खड़े दो टेंपो के पीछे ले गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI Generated
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके में रविवार की शाम बदमाशों ने एक बुजुर्ग महिला को सम्मोहित कर सोने व चांदी के गहने उड़ा लिए। पीड़िता के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। बदमाश सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं, जिसके जरिए पुलिस बदमाशों की पहचान कर रही है।

विज्ञापन

पीड़िता बसंती शाहबाद डेयरी स्थित बी ब्लॉक में रहती हैं। बसंती ने बताया कि वह रविवार की शाम करीब छह बजे पास के ही एक मेडिकल स्टोर पर दवा लेने गई थी। वहां से लौटने के दौरान रास्ते में दो लड़के मिले। लड़के उन्हें बातों में उलझाकर सड़क किनारे खड़े दो टेंपो के पीछे ले गए, जहां दोनों नीचे बैठ गए।
विज्ञापन

फिर उन्होंने फूंक मारी, जिसके बाद उसे बेहोशी छा गई। उसके बाद दोनों ने उससे सोने के दो झुमके, गले का एक लॉकेट समेत एक जोड़ी पायल उतरवा ली। कुछ देर बाद होश आने पर गहनों को गायब पाया। पीड़िता ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें