नूंह। रोजका मेव के आईएमटी क्षेत्र में ट्रैक्टर की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत हो गई। इनकी पहचान आमिर (18) और शेरखान (16) निवासी कंवरसिका के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार आमिर और शेरखान सोमवार की रात को आईएमटी की तरफ जा रहे थे। जहां पर एक ट्रैक्टर ने उनको टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत सोहना जिला गुरुग्राम के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना मिलते ही थाना रोजका मेव पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल पुलिस ने मामले में आरोपी ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर युवकों का पोस्टमार्टम कराकर स्वजन को सौंप दिया है। संवाद