फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ganga Snan: गढ़ में नदी में डूबे दो युवक, एक का शव बरमाद और दूसरे की तलाश जारी; परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

Mon, 27 Nov 2023 05:02 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़

सार

गढ़मुक्तेश्वर में गंगा स्नान के दौरान नदी में डूबने से दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने एक शव बरामद कर लिया है। वहीं, दूसरे की तलाश जारी है।  युवकों की मौत के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। 
 
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस साल 27 नवंबर यानी सोमवार को कार्तिक पूर्णिमा मनाई गई। गंगा स्नान के समय घाटों पर श्रद्धालुओं की काफी भीड़ देखने को मिली। मेरठ सेक्टर में दो श्रद्धालु स्नान के दौरान डूब गए। पुलिस ने एक मृतक का शव बरामद कर लिया है और दूसरे की तलाश जारी है। वहीं,  परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

विज्ञापन


गाजियाबाद के मोदीनगर के गांव निवाड़ी निवासी सरनवीर सिंह ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ हर साल की तरह इस बार भी गंगा स्नान करने आया हुआ था। उन्होंने बताया कि रविवार की शाम को उसका बेटा मेरठ सेक्टर की तरफ बने स्नान घाट पर स्नान कर रहा था। इसी दौरान बेटा विक्रांत (26) गहरे जल में पहुंच गया और तेज बहाव में आकर डूब गया। पिता ने बताया कि पुलिस और एनडीआरएफ द्वारा लगातार तलाश की जाती रही, लेकिन अगले दिन सोमवार को विक्रांत का शव बरामद हुआ। परिजनों में शव देख कोहराम मच गया। इस दौरान युवक की घाट पर खड़ी बाइक भी बरामद हुई है।

वहीं, दूसरी घटना परतापुर थाना क्षेत्र की है। गांव काजाबाद निवासी प्रदीप ने बताया कि उसका भतीजा अक्षित (21) परिवार के साथ गंगा मेले में आया हुआ है। मेरठ सेक्टर के कोने में बीच गंगा पर बने टापू पर सोमवार को गंगा स्नान कर रहा था। इसी दौरान वह किसी कारण से गंगा में डूब गया। परिजनों ने डुबते युवक देख शोर मचाया। जिसके बाद युवक की रिवर पुलिस लगातार तलाश में जुटी है। गढ़ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सोमवीर सिंह ने बताया कि विक्रांत का शव बरामद कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें