फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद: बाइक और ट्रक की हुई टक्कर, दो युवकों की मौत और दो घायल; चारों एक बाइक पर सवार होकर जा रहे थे घर

Fri, 11 Apr 2025 04:05 PM IST
श्याम जी. संवाद न्यूज एजेंसी, साहिबाबाद (गाजियाबाद)

सार

गाजियाबाद में बाइक और ट्रक में भिड़ंत हो गई। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। वहीं, दो लोग घायल हो गए। चार युवक फैक्टरी में काम खत्म करके घर जा रहे थे।
विज्ञापन
मृतकों की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली वजीराबाद रोड पर गुरुवार रात बाइक और ट्रक में भिड़ंत हो गई। इस घटना में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई और दो घायल हो गए। चारों युवक फैक्टरी में काम खत्म करके एक बाइक पर सवार होकर घर की तरफ जा रहे थे। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने ट्रक कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन


एसीपी साहिबाबाद श्वेता यादव ने बताया कि बाइक सवार व ट्रक एयरफोर्स गोल चक्कर पर पहुंचे थे। दोनों एक ही रास्ते से गुजर रहे थे, तभी ट्रक वाले ने ट्रक को मोहननगर की तरफ मोड दिया। जिससे बाइक ट्रक की चपेट में आ गई। बाइक सवार दुर्घटना में गंभीर रूप ले घायल हो गए। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल एमएमजी भेजा गया। 

उपचार के दौरान करण ( 17) पुत्र सौदान सिंह निवासी पसौंडा पुलिया भूमि मंदिर के पास थाना टीला मोड़, आनंद (18) पुत्र विष्णु निवासी पसौंडा थाना टीला मोड़ की मृत्यु हो गई। अमर पुत्र मनोज पासवान व राहुल पुत्र सौदान सिंह निवासी पसौंडा थाना टीला मोड की स्थिति ठीक है। घायलों के परिजनों को जानकारी दी गई है। चारों बाइक सवार कोल्ड ड्रिंक फैक्टरी के गोदाम करहेड़ा में काम करने के उपरांत अपने घर वापस जा रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें