फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: केएमपी एक्सप्रेसवे पर अवैध हथियार सहित दो युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


तावड़ू। सदर थाना पुलिस ने बृहस्पतिवार को कार्रवाई करते हुए केएमपी एक्सप्रेसवे के पास दो युवकों को अवैध हथियार और कारतूस सहित गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस के अनुसार 23 अप्रैल की शाम एक पुलिस टीम धुलावट पुल के नीचे सोहना-तावडू रोड पर गश्त थी। इसी दौरान सूचना मिली कि गांव सालाहाका निवासी शकील और उसका साथी जमशेद केएमपी टोल के ऊपर राहगीरों को लूटने की वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं और उनके पास अवैध हथियार भी हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तुरंत रेड कर केएमपी टोल के पास दोनों युवकों को घेराबंदी कर काबू कर लिया, जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास कर रहे थे। तलाशी के दौरान आरोपी शकील के कब्जे से एक देसी अवैध कट्टा बरामद हुआ, जबकि आरोपी जमशेद के पास से एक कारतूस मिला। पुलिस द्वारा दोनों से लाइसेंस मांगा गया, लेकिन वे कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सके। सदर थाना पुलिस ने इस संदर्भ में अवैध हथियार अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें