फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Crime: दोस्त की लोकप्रियता बढ़ने पर दो युवकों ने किया अपहरण, आरोपी करना चाहते थे ये काम, लेकिन...

Sat, 28 May 2022 12:13 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
दोस्त की लोकप्रियता बढ़ने और अपनी आर्थिक स्थिति कमजोर होने पर दो युवकों ने डीजे का काम करने वाले एक युवक को अगवा कर लिया। दोनों युवकों ने ही उसे डीजे का काम सिखाया था। अपहरण के दौरान आरोपियों ने अपने दोस्त की बुरी तरह से पिटाई की। दोनों का इरादा दोस्त की हत्या करने का था लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके निशानदेही पर पीड़ित युवक को सकुशल मुक्त करा लिया। 
विज्ञापन


पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर जांच में जुटी है। जिला पुलिस उपायुक्त समीर शर्मा ने बताया कि आरोपियों की पहचान सुल्तानपुरी निवासी कुणाल(20) और बलवीर विहार निवासी शिवम(20) के रूप में हुई है। दोनों बारहवीं पास हैं और डीजे का काम करते हैं। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद बरामद कर ली है। 

पुलिस अधिकारी ने बताया कि 22 मई को सुल्तानपुरी पुलिस को एक युवक गुरप्रीत उर्फ बॉबी के अगवा होने की शिकायत मिली। परिवार वालों ने बताया कि दो अज्ञात लोगों ने उसके बेटे को अगवा कर लिया है। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घर के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगाला। सुल्तानपुरी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। 
विज्ञापन


थाना प्रभारी सुखबीर मलिक के नेतृत्व में टीम मिले साक्ष्य के आधार पर दबिश शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को गुरप्रीत के संपर्क में रहने वाले दो पड़ोसी शिवम और कुणाल पर शक हुआ। दोनों डीजे का काम करते थे और घटना के बाद से गायब थे। मोबाइल लोकेशन की जांच में पुलिस को उनका लोकेशन महिपालपुर के एक ओयो होटल का मिला। 
विज्ञापन

पुलिस टीम ने तुरंत वहां दबिश दी, लेकिन आरोपी गुरप्रीत को लेकर वहां से भाग चुके थे। इस बीच पुलिस को पता चला कि एक आरोपी को सुल्तानपुरी में देखा गया है। पुलिस टीम वहां दबिश देकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके निशानदेही पर गुरप्रीत को छुड़ा लिया। पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि गुरप्रीत को उन लोगों ने ही डीजे काम सिखाया। 

किसी भी कार्यक्रम में पहले वह उनके कहने पर जाता था। लेकिन बाद में लोग सीधे गुरप्रीत से संपर्क करने लगा। उसकी बढ़ती लोकप्रियता से उनलोगों का काम प्रभावित होने लगा और उनको आर्थिक नुकसान भी होने लगा। गुरप्रीत को सबक सिखाने के लिए उनलोगों ने उसे अगवा कर लिया। वह उसकी हत्या करना चाहते थे। पुलिस का दावा है  कि समय से आरोपियों के पकड़े जाने युवक की जान बच गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें