दिल्ली के अमन विहार इलाके में ढाबे की छत पर फ्लैक्स बोर्ड लगा रहे एक कर्मचारी की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई, वहीं उसे बचाने के क्रम में एक कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोग दोनों घायलों को पास के अस्पताल में लेकर गए, जहां 30 साल के जगदंबा को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं कृष्णा का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस लापरवाही से मौत का मामला दर्ज कर जांच कर रही है। रोहिणी जिला पुलिस उपायुक्त राजीव रंजन ने बताया कि रविवार दोपहर 3:40 बजे संजय गांधी अस्पताल से कैलाश विहार में दो युवकों को करंट लगने के बाद अस्पताल में भर्ती कराए जाने की सूचना मिली थी।