फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: न्यू उस्मानपुर इलाके में फैक्टरी की छत गिरने से मचा हड़कंप, मलबे में दबने से दो मजदूर घायल

Sat, 26 Jul 2025 12:15 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दिल्ली के न्यू उस्मानपुर इलाके में उस वक्त हड़कंप मच गया। जब यहां एक फैक्टरी की छत गिर गई। बताया जा रहा है कि मलबे में दबने से दो मजूदरों घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गाय है। 

विज्ञापन


पुलिस ने बताया, शुक्रवार शाम करीब छह बजे  थाना न्यू उस्मानपुर के क्षेत्र में गढ़ी मेंढू गांव में एक परिसर की छत गिरने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचने पर पता चला कि दुकानों के बाहर सामान रखने के लिए छोटे लोहे के स्टैंड बनाने वाली फैक्टरी की छत गिर गई थी।

दो मजदूर मलबे में दबने से घायल हो गए, जिन्हें पहले ही सुश्रुत ट्रॉमा सेंटर सिविल लाइंस ले जाया गया था। घायलों की पहचान ताजिम (उम्र 25 वर्ष) और अकरम (उम्र-25) के रूप में हुई है, जिनका अस्पताल में इलाज जारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें