फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: पांच किलो गांजा सहित दो महिला तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नारकोटिक्स सेल ने नारायणा से पकड़ा, यूपी-बिहार से खरीदती थीं गांजा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। पश्चिम जिला नारकोटिक्स सेल ने गांजा तस्करी करने वाली दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रघुवीर नगर निवासी राजश्री और पूजा के रूप में हुई है। इनके कब्जे से पुलिस ने पांच किलो से अधिक गांजा बरामद किया है। यह यूपी और बिहार से पांच हजार में पांच किलो गांजा खरीदती थी और बाद में उसे दिल्ली में नौ से दस हजार रुपये प्रति किलोग्राम में बेच देती थी।
विज्ञापन

पश्चिम जिले के कई इलाकों में गांजा सप्लाई किए जाने की लगातार शिकायतें मिल रही थी। इसको लेकर जिला की नारकोटिक्स टीम धंधे से जुड़े आरोपियों की पहचान करने में जुटी थी। इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि नारायणा फ्लाईओवर पर आरोपी आ रहे हैं। इस सूचना पर निरीक्षक अनुज यादव के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। पुलिस ने वहां घेराबंदी कर दी। इसी दौरान दो महिलाओं को पंप हाउस गेट के पास संदिग्ध हालत में देखा गया। उनके पास एक बैग था। शक के आधार पर पुलिस ने दोनों को पकड़ा और बैग की तलाशी ली। बैग से 5.25 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने पूजा और राजश्री को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि वह यूपी और बिहार से पांच हजार में पांच किलो गांजा खरीदते थे और बाद में उसे दिल्ली में नौ से दस हजार रुपये प्रति किलोग्राम बेच देते थे। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर गांजा मुहैया करने वालों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें