दोनों महिलाओं की हत्या से राजधनी दिल्ली में सनसनी फैल गई। वहीं, महिलाओं की हत्या के बाद परिजनों का हाल बेहाल है। पुलिस जांच में जुटी है।
केजरीवाल ने जताया दुख
वहीं, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने घटना पर दुख जताते हुए कहा दोनों महिलाओं के परिवारों के साथ हमारी संवेदनाएं। भगवान उनकी आत्मा को शांति दें। दिल्ली के लोग अपने आप को बहुत असुरक्षित महसूस करने लगे हैं। जिन लोगों को दिल्ली की कानून व्यवस्था संभालनी है, वो कानून व्यवस्था ठीक करने के बजाय पूरी दिल्ली सरकार पर कब्जा करने के षड्यंत्र कर रहे हैं। आज अगर दिल्ली की कानून व्यवस्था एलजी की बजाय 'आप' सरकार के अधीन होती तो दिल्ली सबसे सुरक्षित होती।