फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन से कोयला निकालने में दो महिलाओं की मौत

Thu, 29 Jan 2015 12:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
जमीन में दबा कोयला चोरी से निकालने के चक्कर में आईपी पावर प्लांट में एक युवती समेत दो महिलाओं की मौत हो गई जबकि एक बुरी तरह जख्मी हो गई। मृतकों की शिनाख्त नीलिमा (33) और मनीषा (19) के रूप में हुई है। घायल विजय लक्ष्मी का एलएनजेपी अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस की माने तो कोयला निकालने के दौरान अचानक गिरी मिट्टी में तीनों दब गई थीं। आईपी स्टेट थाना पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक तीनों ही महिलाएं अपने-अपने परिवार के साथ अन्ना नगर, आईटीओ की झुग्गियों में रहती थीं। नीलिमा के परिवार में पति अशोक व बच्चे हैं। वहीं, मनीषा अपने माता-पिता के साथ रहती थी। अन्ना नगर के सामने आईपी पावर प्लांट है। यहां पहले प्लांट का एक हिस्सा कोयले से चला करता था, जो अब गैस से चलता है। पुलिस की मानें तो कुछ पुराना कोयला जमीन में दबा हुआ है। आसपास के लोग चोरी से जमीन में दबा कोयला निकालने जाते हैं। कोयला निकालने की वजह से जमीन में सुरंग बन गई थी। बुधवार दोपहर को नीलिमा, मनीषा व विजय लक्ष्मी कोयला निकालने गई थीं। इस बीच अचानक सुरंग की मिट्टी तीनों के ऊपर गिर गई।

विजय लक्ष्मी को आसपास मौजूद लोगों ने फौरन निकाल लिया। मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस और दमकल की गाड़ियां भी मौके पर पहुंच गई। काफी खुदाई करने के बाद शाम के समय नीलिमा व मनीषा को मिट्टी से निकाला गया। एलएनजेपी अस्पताल ले जाने पर दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें