नोएडा और ग्रेटर नोएडा के सभी पेट्रोल पंपों पर बिना हेलमेट के दोपाहिया वाहन चालकों को पेट्रोल नहीं मिलेगा। अगर उनके पीछे कोई बैठा है तो उसका भी हेलमेट लगाना जरूरी है।
नोएडा और ग्रेटर नोएडा के सभी पेट्रोल पंपों पर 26 जनवरी से दोपहिया वाहन चालकों को पेट्रोल तभी मिलेगा, जब उनके पास हेलमेट होगा। अगर उनके पीछे कोई बैठा है तो उसका भी हेलमेट लगाना जरूरी है। इस संबंध में जिला प्रशासन ने सभी पंप संचालकों को निर्देशित दिया। सभी पंप पर सीसीटीवी कैमरों को दुरुस्त रखना होगा, ताकि हेलमेट को लेकर होने वाले विवादों के निस्तारण में आसानी हो।
विज्ञापन
प्रदेश सरकार ने हेलमेट के बिना दोपहिया वाहनों को पेट्रोल देने पर रोक लगा दी है। यह कदम इसलिए उठाया गया है, ताकि सड़क हादसों में हेलमेट के बिना होने वाली मौत पर अंकुश लगाया जा सके। जिला पूर्ति अधिकारी ओमहरि उपाध्याय ने बताया कि आदेश लागू कर दिया गया है। रविवार से किसी भी पंप पर बिना हेलमेट के दोपहिया वाहनों को पेट्रोल नहीं दिया जाएगा। सभी पंप पर जागरूकता के लिए बैनर और पोस्टर लगाए गए हैं।