फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: दो इनामी बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



पलवल।
ऑपरेशन ट्रैकडाउन के तहत सीआईए पलवल ने जानलेवा हमला और लूटपाट के मामले में फरार चल रहे दो इनामी बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान गांव गेलपुर निवासी दलवीर और देवेंद्र उर्फ देवन के रूप में हुई है। दोनों पर पांच-पांच हजार रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है। सीआईए प्रभारी निरीक्षक जगमिंदर सिंह ने बताया कि छह मई को आगरा चौक स्थित जिम के बाहर गेलपुर निवासी अर्पित दहिया पर लोहे की रॉड, हथौड़े और डंडों से जानलेवा हमला किया गया था। आरोपियों पर अर्पित से 18 हजार रुपये और सोने की चेन लूटने और उस पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास करने का भी आरोप है। पीड़ित के पिता की शिकायत पर थाना कैंप में केस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन


पुलिस टीम आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही थी। बुधवार को गुप्त सूचना पर गदपुरी से दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। रिमांड के दौरान वारदात में इस्तेमाल मारुति फ्रोंक्स, लोहे की रॉड और अन्य आरोपियों के बारे में पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें