फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेबिट और क्रेडिट कार्डों की क्लोनिंग में दो यूक्रेनी गिरफ्तार

Sat, 23 Nov 2019 03:26 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
arrest - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राजौरी गार्डन थाना पुलिस ने क्रेडिट और डेबिट कार्ड की क्लोनिंग कर लोगों से धोखाधड़ी करने वाले यूक्रेन के दो नागरिकों को गिरफ्तार किया है। इस गिरोह के ठग टूरिस्ट वीजा लेकर आते हैं और भारतीय रुपये को डॉलर व यूरो में बदलकर लौट जाते हैं। इनके पास से पुलिस ने क्लोन किए 137 कार्ड, 4 लाख रुपये और कुछ पर्ची बरामद की हैं। 
विज्ञापन


जिले के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त समीर शर्मा ने बताया कि 20 नवंबर को लुकियानोए (26) और मेक्सिम दोरोफिएव (30) टैगोर गार्डन मेट्रो स्टेशन के पास एक एटीएम के गिर्द संदिग्ध हालात में घूम रहे थे। 

इसकी सूचना पर राजौरी गार्डन पुलिस ने थाना प्रभारी सोमनाथ परुथी के नेतृत्व में दोनो को दबोच लिया। तलाशी में उनके पास से कई प्लेन कार्ड मिले। साथ ही कुछ कार्डों पर नंबर और मैग्नेटिक स्ट्रिप भी लगी हुई थी। 
विज्ञापन


आरोपियों ने बताया कि वे फर्जीवाड़ा करने के लिए यूक्रेन से टूरिस्ट वीजा पर आए हैं। उन्होंने बताया कि उनके गिरोह में चार अन्य सदस्य हैं, जो अलग-अलग देशों में जाकर डाटा चुराते हैं। इन जानकारियों के आधार पर वे क्लोन कार्ड तैयार कर लेते हैं। 

सभी कार्ड पर उनका नंबर और पासवर्ड लिखा होता है। आरोपियों ने बताया कि गिरोह के सदस्य यहां से पैसे निकालकर चले जाते हैं। लौटने से पहले वे संबंधित देशों के पैसे को डॉलर या यूरो में बदल लेते हैं। जांच में पता चला कि ये अब तक छह कार्ड से रुपये निकाल चुके हैं। वह अक्सर उस समय पैसे निकालते हैं, जब एटीएम पर कोई मौजूद नहीं होता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें