फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदाबाद से गुजरने वाली दो ट्रेनों को किया बहाल

Sun, 27 Aug 2017 07:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
indian railway
विज्ञापन
राम रहीम मामले के बाद रद्द कुछ ट्रेनें रविवार को फिर से दौड़ने लगी हैं। रेल प्रशासन द्वारा बहाल की गई ट्रेनों में फरीदाबाद से गुजरने वाली दो ट्रेनें भी शामिल है। रेलवे ने रविवार को ट्रेन संख्या 12137 व 38 को बहाल कर दिया गया है। 12137 को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से मुंबई के लिए रवाना किया गया है। इसके अलावा ट्रेन संख्या 18237 व 38 छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस को बहाल कर दिया है। ऐसे में कई यात्रियों को राहत मिली है।  
विज्ञापन


हालांकि, अभी भी कई ट्रेनें रद्द सूची में शामिल होने के कारण कई यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी है। यात्री फरीदाबाद स्टेशन पर पहुंच कर ट्रेनों की स्थिति के बारे में जानकारी ले रहे हैं। हालांकि कई यात्रियों ने अगले दो सप्ताह के लिए अपनी टिकट को निरस्त कर दिया है। रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी नीरज शर्मा ने बताया कि रविवार को 26 ट्रेनों को बहाल किया गया है। इसमें फरीदाबाद से गुजरने वाली दो ट्रेन भी शामिल है। सोमवार को स्थिति साफ होने पर अन्य ट्रेनों को भी बहाल कर दिया जाएगा।  

स्टेशन पर स्पेशल ऑफिसर की निगरानी 
राम रहीम मामले में सोमवार को सजा सुनाए जाने को लेकर रेल प्रशासन ने चौकन्ना रहने के लिए कहा। इसके तहत फरीदाबाद सेक्शन के अंतर्गत आने वाले फरीदाबाद, न्यूटाउन, बल्लभगढ़, असावटी, पलवल स्टेशन के लिए स्पेशल ऑफिसर की तैनाती की है। यह ऑफिसर दिल्ली से पलवल के बीच चलने वाली ट्रेनों के साथ स्टेशन का निरीक्षण करेंगे। किसी भी तरह घटना होने की सूचना आरपीएफ व जीआरपी से शेयर करेंगे ताकि आवश्यक कार्रवाई की जा सकें।  
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टेशन और ट्रेनों में नजर रखने के लिए एक स्पेशल ऑफिसर की ड्यूटी लगाई गई है। किसी तरह की घटना की सूचना तुरंत साझा की जाएगी।  
- मुकेश कुमार, एसएचओ, आरपीएफ, फरीदाबाद 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें