दिल्ली-सहारनपुर योजना की आसरा-सपना योजना में आवेदन करने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है। योजना में परिषद सभी आवेदकों को आशियाना देगा।
कम आवेदन होने के कारण परिषद सभी को आशियाना आवंटित करेगा। आवंटन पत्र जारी करने शुरू कर दिए गए हैं। जनवरी 2014 में परिषद ने आसरा-सपना योजना के करीब दो हजार फ्लैट लांच किए थे।
आठ से 22 लाख रुपये कीमत के फ्लैट चार मंजिला इमारतों में बनाए जाने हैं। परिषद को दो हजार फ्लैटों के सामने सिर्फ 1700 आवेदन ही मिले हैं। ऐसे में अब परिषद ने सभी आवंटियों को फ्लैट देने का निर्णय किया है।
आवास आयुक्त एमकेएस सुंदरम ने बताया कि कम आवेदनों के चलते ड्रॉ नहीं कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि वसुंधरा कार्यालय में आवंटियों को आवंटन पत्र बांटने शुरू कर दिए गए हैं। पहली किश्त 30 अप्रैल तक जमा करनी होगी।