फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: खेलते समय कंधा टकराया तो दो किशोरों ने नाबालिग का दबाया गला, बेहोश होने पर पत्थर से सिर कुचला

विज्ञापन
विज्ञापन
- मैदानगढ़ी थाना क्षेत्र के भाटी माइंस में हुई वारदाता, पकड़े गए दोनों आरोपी 15 व 16 साल के हैं
विज्ञापन

- तलाशी के बाद पुलिस की टीम ने दक्षिणी दिल्ली के पास स्थित जंगल क्षेत्र से शव बरामद किया
-स्थानीय लोगों ने संजय कॉलोनी पुलिस चौकी के बाहर बुधवार विरोध प्रदर्शन कर सड़क जाम किया
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। खेलने के दौरान कंधा टकराने से नाराज 15 व 16 वर्ष के दो किशोरों ने एक 13 वर्ष के नाबालिग का पहले गला दबाया जब वह बेहोश हो गया तो पत्थरों से उसका सिर कुचल दिया। मैदानगढ़ी थाना क्षेत्र के भाटी माइंस की ये वारदात डरा देने वाली है कि युवा ही नहीं मासूम भी हर बात की पराकाष्ठा पार कर रहे हैं। पुलिस ने दोनों आरोपी किशोरों को पकड़ लिया है। दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार दक्षिणी दिल्ली के भाटी माइंस इलाके में जंगल से एक 13 वर्षीय किशोर का शव मंगलवार रात को बरामद हुआ है। प्रारंभिक जांच में उसके गला घोंटकर हत्या किए जाने की आशंका है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार भाटी माइंस की संजय कॉलोनी निवासी कक्षा नौ का छात्र मंगलवार शाम दोस्तों के साथ खेलने के लिए घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। इसके बाद परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि तलाशी अभियान के दौरान एक टीम ने दक्षिणी दिल्ली के पास स्थित जंगल क्षेत्र से शव बरामद किया।
परिजनों का आरोप है कि बच्चा घर के बाहर खेल रहा था, तभी वह कुछ लोगों के साथ एक कुत्ते को दफनाने के लिए जंगल चला गया था। पुलिस ने कहा कि शुरुआती जांच में गला घोंटकर हत्या किए जाने के संकेत मिले हैं। घटना की पूरी कड़ी और हत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस ने इस मामले में दो नाबालिगों से पूछताछ करने के बाद उन्हें पकड़ लिया है। दोनों ही आरोपी भी संजय कॉलोनी के रहने वाले हैं। घटना के बाद परिजन और स्थानीय लोगों ने संजय कॉलोनी पुलिस चौकी के बाहर बुधवार विरोध प्रदर्शन किया और सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए कुछ समय के लिए सड़क जाम कर दिया। पुलिस ने बाद में प्रदर्शनकारियों को शांत कराया और स्थिति को काबू किया।
विज्ञापन

न्याय की मांग : मृतक की बुआ ने मीडिया से कहा कि वह मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे जंगल गया था और देर रात तक वापस नहीं लौटा। हमने उसकी तलाश शुरू की और पुलिस को भी सूचना दी। गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई, जिसके बाद पुलिस ने खोज अभियान शुरू किया। उन्होंने कहा कि बाद में पुलिस से ही उन्हें उसके मौत की जानकारी मिली। उन्होंने कहा कि हमारी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। हमें न्याय चाहिए।
विज्ञापन

अपराध में नाबालिगों की संख्या में करीब 22 फीसदी की बढ़ोतरी : राजधानी दिल्ली में सभी तरह के अपराधों में नाबालिगों के शामिल होने की संख्या में 21.67 फीसदी की बढ़ोत्तरी हुई है। दिल्ली पुलिस का आंकड़ा बताता है कि बच्चों का एक हिस्सा किस तेजी से गलत राह पर फिसल रहा है। कोई ऐसा दिन नहीं जाता है, जिस दिन अखबार में बाल अपराध से जुड़ी खबर न होती हो। बीएनएस और आईपीसी के तहत जहां वर्ष 2024 में 2999 नाबालिग पकड़े गए थे, वहीं वर्ष 2025 में पकड़े गए नाबालिगों की संख्या 3649 हो गई। कुल अपराध में 2024 में 3270 नाबालिग पकड़े गए थे, जबकि 2025 में ये आंकड़ा 3833 तक पहुंच गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें