फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेश्यावृति के लिए अपहरण कर असम से दिल्ली से लाई गईं थीं दो नाबालिग, जानिए पूरा मामला

Fri, 28 Jul 2017 10:36 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
फाइल
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने वेश्यावृति के लिए दिल्ली लाई गईं दो किशोरियों को मुक्त कराया है। दोनों का असम से अपहरण किया गया था। पुलिस ने किशोरियों को देह व्यापार में धकेलने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पहले भी दुष्कर्म के मामले में जेल जा चुका है। दिल्ली पुलिस ने असम पुलिस को सूचना दे दी है।
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस के डीसीपी व प्रवक्ता मधुर वर्मा के अनुसार, शाखा में तैनात इंस्पेक्टर अरुण चौहान को सूचना मिली थी कि असम से अपहरण कर दिल्ली लाई गईं दो किशोरियां मुजाहिद उर्फ सूर्या के कब्जे में हैं। वह इन किशोरियों को बेचने की फिराक में है। आरोपी वैगन आर कार का प्रयोग कर रहा है।

पुलिस ने आईटी पार्क, शास्त्री पार्क में घेराबंदी कर मुजाहिद को गिरफ्तार कर लिया। कार से दोनों किशोरियां मुक्त करा ली गईं। इन किशोरियों का होजल (असम) से अपहरण किया गया था। री-सेटलमेंट कॉलोनी, सेक्टर-26 रोहिणी निवासी मुजाहिद ने बताया कि वह मूलरूप से केरल का रहने वाला है। बचपन में ही इसके पिता की मौत हो गई थी। चाचा उसे दिल्ली लेकर आया था। यहां वह मीट शॉप पर काम करने लगा, तभी वह गलत संगत में पड़ गया और गैर-कानूनी काम करने लगा।
विज्ञापन


चार वर्ष पहले वह मानव तस्करी के धंधे में उतर गया था और वेश्यावृति में लड़कियों को धकेलने लगा। वर्ष 2014 में ये दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार हुआ था। दो वर्ष जेल में रहा था। जेल से बाहर आने के बाद फिर देह व्यापार में लड़कियों को धकेलने के धंधे में लग गया था।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें