फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: जामिया की दो छात्राओं को मिली आईसीएमआर से छात्रवृत्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। जामिया मिल्लिया इस्लामिया के दंत चिकित्सा संकाय के बैचलर ऑफ डेंटल सर्जरी कार्यक्रम की दो छात्राओं को भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने अल्पकालिक छात्रवृत्ति (एसटीएस) 2024 शोध अनुदान दिया है। चयनित छात्रों को शोध परियोजना के संचालन के लिए 50 हजार रुपये का वजीफा मिलता है। इसके लिए संकाय से छात्रा फोना राव और जायरा हुसैन का चयन हुआ है। जामिया के अनुसार आईसीएमआर-एसटीएस कार्यक्रम एमबीबीएस और बीडीएस स्नातक छात्रों के बीच अनुसंधान योग्यता को बढ़ावा देने के लिए डिजाइन किया गया है। इससे उन्हें अनुभवी संकाय सलाहकारों के मार्गदर्शन में अनुसंधान पद्धति और तकनीकों का प्रत्यक्ष अनुभव प्राप्त करने में मदद मिल सकें। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें