फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: घरों में चोरी करने वाला आरोपी पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। कालकाजी थाना पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घरों में चोरी करने वाले आरोपी अक्षय उर्फ नेपाली (19) को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने एलआईजी, डीडीए फ्लैट्स में रह रही महिला निशा शर्मा के घर से प्रेशर कुकर, फ्राइंग पैन, पीतल का बर्तन, कंप्यूटर मदरबोर्ड, दो एल्युमीनियम पटेला, तीन एल्युमीनियम कढ़ाई/कड़ाही, तीन ग्राफिक बोर्ड और तीन पानी के नल सहित आदि सामान चुरा लिया था। पुलिस उपायुक्त डॉ. हेमंत तिवारी ने बताया कि कालकाजी थानाध्यक्ष एसएस यादव, एएसआई कपिल देव व सिपाही रविंद्र भाटी की टीम ने स्थानीय निवासी जितेंद्र आदि की मदद से उसे पकड़ लिया। उसकी निशानदेही पर घर से चोरी किया गया पूरा सामान बरामद कर लिया गया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें