फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: लेंटर तोड़ने के दौरान दो मंजिला इमारत ढही, मजदूर की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मलबा उठाने आया टेंपो चालक संजय दबा, दमकल ने निकाला शव
विज्ञापन

पुलिस ने मकान मालिक व ठेकेदार से पूछताछ की शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। स्वरूप नगर इलाके में शनिवार दोपहर लेंटर तोड़ने के दौरान दो मंजिला पुरानी इमारत भरभराकर गिर गई। हादसे में मलबा उठाने आए टेंपो चालक संजय की दबकर मौत हो गई, जबकि दो मजदूर रोहित व महेंद्र घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने लापरवाही से मौत की प्राथमिकी दर्ज कर लिया है। पुलिस मकान मालिक व ठेकेदार से पूछताछ कर रही है।
बाहरी उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त शोभित डी सक्सेना ने बताया कि दोपहर 3:17 बजे गली नंबर-4, ए ब्लॉक, शिव मंदिर के पास इमारत गिरने की सूचना मिली। दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। स्थानीय लोग दो घायल मजदूरों को अस्पताल ले गए थे। दमकल कर्मियों ने मलबे से संजय को निकाला, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

जांच में पता चला कि मकान जयप्रकाश का था और एक जुलाई से तोड़ने का काम चल रहा था। शनिवार को मशीन से सीढ़ियां व अन्य हिस्से काटे गए। इसके बाद रोहित व महेंद्र लेंटर तोड़ रहे थे, जबकि संजय (40) निवासी उन्नाव यूपी मलबा उठाने के लिए अंदर गया था। इसी दौरान इमारत ढह गई।
घायल मजदूरों भलस्वा डेयरी के रहने वाले हैं, दोनों को मामूली चोटें आईं हैं। प्राथमिक इलाज के बाद दोनों को छुट्टी दे दी गई। शव पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया गया है।
विज्ञापन

खाने के दौरान हुई घटना, बच गई कई लोगों की जान
वहां काम करने वाले मजदूर शत्रुधन ने बताया कि घटना के समय काम करने वाले मजदूर खाना खा रहे थे, जबकि रोहित और महेंद्र लेंटर तोड़ने का काम कर रहे थे। इसी दौरान हादसा हो गया। घटना के समय संजय मकान के नीचे था। लेंटर गिरते ही मलबा में संजय दब गया, वहीं दोनों मजदूर भी ऊपर से नीचे गिर गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें