फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: पश्चिमी दिल्ली में झगड़े में दो की चाकू मारकर हत्या, पांच घायल; अस्पताल में कराया भर्ती

Wed, 08 Mar 2023 09:51 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

झगड़े में दो लोगों की चाकू मारकर हत्या कर दी गई और पांच अन्य घायल हो गए। पुलिस को दोपहर करीब 1.30 बजे घटना के बारे में फोन आया।
विज्ञापन
मैकेनिक पर चाकू से हमला (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिमी दिल्ली के मुंडका में बुधवार को झगड़े में दो लोगों की चाकू मारकर हत्या कर दी गई और पांच अन्य घायल हो गए। पुलिस को दोपहर करीब 1.30 बजे घटना के बारे में फोन आया। पुलिस ने कहा कि झगड़ा फ्रेंड्स एन्क्लेव के रहने वाले सोनू और अभिषेक नाम के दो लोगों के बीच हुआ।

विज्ञापन


अभिषेक और उसके दोस्तों ने सोनू और उनकी लड़ाई में हस्तक्षेप करने वालों को भी चाकू मार दिया। पुलिस उपायुक्त (बाहरी) हरेंद्र सिंह ने कहा कि बाद में अभिषेक पर भी काबू पा लिया गया और चाकू मार दिया गया।

गंभीर रूप से घायल अभिषेक और एक अन्य व्यक्ति को सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया है। डीसीपी ने कहा कि अन्य तीन लोगों की हालत स्थिर है और उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें