रेलवे ने गाजियाबाद, हापुड़, मुरादाबाद समेत यूपी के कई शहरों के यात्रियों सहूलियत दी है। आनंद विहार से मालदा टाउन और सहरसा के लिए चलाई जाने वाली दो नई साप्ताहिक ट्रेन गाजियाबाद समेत कई शहरों में रुकेंगी।
ट्रेन संख्या 13429 मालदा टाउन से 9 जनवरी को 9:05 बजे रवाना होगी और वाराणसी, अमेठी, रायबरेली, लखनऊ होते हुए अगले दिन दोपहर एक बजे हापुड़ और 1:54 बजे गाजियाबाद पहुंचेगी।
दो मिनट बाद आनंद विहार के लिए रवाना हो जाएगी। 10 जनवरी शाम 5:10 बजे आनंद विहार से यह 5:45 बजे गाजियाबाद पहुंचेगी। आनंद विहार से सहरसा के लिए बुधवार रात 11:45 बजे रवाना होगी।
रात 12:23 पर गाजियाबाद पहुंचेगी। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक यह ट्रेन हापुड़, मुरादाबाद, चंदौसी, सीतापुर, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर होते जाएंगी।
गाजियाबाद में भी रुके डाउन पुरुषोत्तम एक्सप्रेस
दैनिक यात्री संघ ने नई दिल्ली से पुरी जाने वाली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस का गाजियाबाद में स्टॉपेज की मांग की है।
संघ के सचिव एमबी दुबे ‘बिजनौरी’ ने बताया कि रेल मंत्री सुरेश प्रभु को ज्ञापन भेजकर डाउन में एक मिनट के स्टॉपेज की मांग की गई है। ताकि कानपुर, इलाहाबाद, मिर्जापुर, मुगल सराय जाने वाले लोगों को सहूलियत हो सके।