फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा इलाका, बुराड़ी में दो युवकों की हत्या से सनसनी

Wed, 09 Dec 2020 10:12 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
घटनास्थ्ल पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तरी दिल्ली का कमल विहार इलाका बुधवार रात गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। बाइक सवार बदमाशों ने यहां दो युवकों को गोलियां से भून डाला। एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे ने अस्पताल ले जाते हुए दम तोड़ दिया। 

विज्ञापन


मृतक की शिनाख्त मुकुंदपुर निवासी अनुज (26) और आनंद उर्फ ब्राह्मण (27) के रूप में हुई है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है। शुरूआती जांच के बाद पुलिस आपसी रंजिश में हत्या की बात कर रही है। 

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में बुराड़ी थाने में केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की भी पहचान कर ली गई है। आधा दर्जन टीमों ने उनकी तलाश में छापामारी भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन


उत्तरी जिला के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आनंद व अनुज अपने परिवार के साथ मुकुंदपुर इलाके में रहते थे। इनका प्रॉपर्टी का कारोबार है। बुधवार शाम करीब 7:30 बजे दोनों घर के पास मौजूद थे। इसी दौरान बाइक सवार चार-पांच युवक वहां पहुंचे। इनमें मनीष निमिया, अनिल व अन्य शामिल थे। 

आते ही लड़कों ने इनपर हमला कर दिया। दोनों जान बचाने के लिए इधर-उधर भागे। भागते हुए दोनों कमल विहार आ गए। यहां घेरकर बदमाशों ने कई पिस्टलों से दोनों पर गोलियां बरसा दीं। हमले में अनुज की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आनंद ने अस्पताल जाते समय रास्ते में दम तोड़ा। 

सूत्रों का दावा है कि दोनों मृतक विवादित प्रॉपर्टी का काम करते थे। इसकी वजह से इनकी मनीष न अनिल नामक आदर्श नगर के बदमाश से रंजिश चल रही थी। इसको लेकर अक्तूबर और नवंबर में भी झगड़े हो चुके थे। पुलिस इस द़ृष्टिकोण से भी मामले की जांच कर रही है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें