फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: हत्या के आरोप में वांछित दो शूटर मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर के लिए उपयोगी
विज्ञापन

- दोनों शूटर टिल्लू ताजपुरिया गिरोह के बताए जा रहे
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने गिरोह की रंजिश के चलते हत्या के मामले में वांछित टिल्लू ताजपुरिया के दो शॉर्पशूटर को रोहिणी इलाके में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। इस मामले में अब तक चार बदमाश पकड़े जा चुके हैं। मुठभेड़ रोहिणी सेक्टर 28 में हुई, जब आरोपियों ने पुलिस टीम पर गोली चलाई, जिसके जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई। पुलिस का कहना है कि रवि भारद्वाज की हत्या गोगी गैंग और टिल्लू गैंग के बीच चल रही आपसी गैंगवार का नतीजा है।
अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त संजीव कुमार यादव के अनुसार इंस्पेक्टर मान सिंह और इंस्पेक्टर सुंदर गौतम की टीम ने दोनों संदिग्धों झज्जर, हरियाणा निवासी कुणाल उर्फ शुंटी (23) पुत्र सतपाल उर्फ संजय और एक नाबालिग को पैर में गोली लगी और उन्हें पकड़ लिया गया। बवाना के हरेवली गांव में रवि भारद्वाज नाम के व्यक्ति की 19 मार्च को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हमले में उसके पिता समेत तीन अन्य लोग भी गोली लगने से घायल हो गए थे। आरोप है कि यह हमला गिरोहों के बीच आपसी दुश्मनी का नतीजा था। उन्होंने बताया कि इससे पहले 26 मार्च को अपराध शाखा ने चैंत्य नामक एक आरोपी को गिरफ्तार किया था, जिस पर सुनील उर्फ टिल्लू गिरोह से जुड़े शार्पशूटरों को सूचना देने का आरोप है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हत्याकांड के मुख्य शूटर 20 वर्षीय बदमाश हरेवाली, दिल्ली निवासी चैतन्य पुत्र नरेश कुमार(22) को बृहस्पतिवार को बिहार के बेगूसराय से गिरफ्तार किया गया था। मूलरूप से दिल्ली के नांगल ठाकरान का रहने वाला आकाश उर्फ बिट्टू उर्फ खुड्डी, टिल्लू ताजपुरिया गिरोह का प्रमुख गुर्गा बताया जाता है। पुलिस ने आरोपियों के पास 2 हाई-एंड सेमी-ऑटोमैटिक पिस्तौलें, 7 कारतूस और एक चोरी की स्कूटी बरामद की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें