फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बवाना हत्याकांड: गैंगस्टर मनजीत महाल के भांजे की हत्या की गुत्थी सुलझी, नंदू गैंग के दो शूटर गिरफ्तार

Fri, 04 Jul 2025 09:53 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

27 जून को बवाना में मनजीत महाल के भांजे दीपक पर उस समय हत्या हुई थी जब वो सुबह के वक्त अपनी बेटी के साथ घूमने निकले थे।
विज्ञापन
Delhi police - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली पुलिस ने गैंगस्टर मनजीत महाल के भांजे दीपक की हत्या की गुत्थी सुलझा ली है। दिल्ली पुलिस ने मुठभेड़ के बाद नंदू गैंग के दो शूटरों को गिरफ्तार किया है। दोनों के पैरों में गोली लगी है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, मुठभेड़ के दौरान बदमाशों ने पुलिस पर पांच राउंड फायरिंग की, इसके जवाब में पुलिस ने भी चार राउंड की फायरिंग की। पुलिस को मौके से दो देसी पिस्टल और आठ  कारतूस बरामद मिले हैं। पकड़े गए बदमाशों का नाम विजय और सोमवीर बताया जा रहा है। दोनों ही कुख्यात नंदू गैंग से जुड़े शूटर हैं। जांच में यह बात सामने आई है कि ये दोनों शूटर गैंगस्टर मनजीत महाल के भांजे दीपक की हत्या में शामिल थे। 

पकड़े गए बदमाशों में से सोमबीर उर्फ चिनू, निवासी खेड़ी जलीब, हिसार (हरियाणा), बवाना थाने में दर्ज दीपक हत्या के केस में मुख्य शूटर है। वहीं, दूसरा शूटर विजय, निवासी भास्कर कॉलोनी, सेक्टर 25D, चंडीगढ़, कई पुराने आपराधिक मामलों में शामिल रहा है। इसने शूटरों को शरण देने और रसद मुहैया कराने का काम किया था। 
विज्ञापन


बता दें कि 27 जून को बवाना में मनजीत महाल के भांजे दीपक पर उस समय हत्या हुई थी जब वो सुबह के वक्त अपनी बेटी के साथ घूमने निकले थे। उन्हें करीब छह गोलियां मारी गईं थीं। गोलीबारी में उनकी बेटी घायल हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें