फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: गुरु रंधावा से जुड़े जिम के बाहर फायरिंग मामले में लॉरेंस गिरोह के दो शूटर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़ से दबोचे गए आरोपी, वारदात में इस्तेमाल हथियार की तलाश जारी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने पंजाबी गायक गुरु रंधावा से जुड़े पश्चिम विहार स्थित जिम के बाहर हुई फायरिंग के मामले में लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के दो कथित शूटरों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में हरियाणा के सोनीपत जिले की गोहाना तहसील के रेवारा गांव निवासी अरमान (19) और तुषार उर्फ ताशु उर्फ पिंकू (21) शामिल हैं। दोनों को बहादुरगढ़ क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।
अपराध शाखा के विशेष पुलिस उपायुक्त एचजीएस धारीवाल ने बताया कि दोनों आरोपी लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जुड़े माने जाने वाले गैंगस्टर अनिल पंडित के लिए काम करते थे। पुलिस के अनुसार अनिल पंडित अमेरिका से गिरोह का संचालन कर रहा है। उन्होंने बताया कि 11 जून की सुबह करीब चार बजे मोटरसाइकिल सवार दो बदमाशों ने पश्चिम विहार स्थित आउटर रिंग रोड पर बने 24 एचएस फिटनेस जिम के बाहर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई थीं। घटना में कोई घायल नहीं हुआ था, लेकिन मौके से सात खोखे बरामद किए गए थे।
विज्ञापन

फायरिंग के बाद सोशल मीडिया पर अनिल पंडित के नाम से एक पोस्ट वायरल हुई थी, जिसमें लॉरेंस बिश्नोई गिरोह की ओर से हमले की जिम्मेदारी लेने का दावा किया गया था। पोस्ट में गुरु रंधावा और अभिनेता सलमान खान के कथित संबंधों का भी उल्लेख किया गया था।
संगठित अपराध की आशंका को देखते हुए मामले की जांच अपराध शाखा को सौंपी गई। जांच के दौरान पुलिस ने हमलावरों के भागने के मार्ग का पुनर्निर्माण किया और करीब 100 किलोमीटर तक उनकी गतिविधियों का पता लगाया। इंस्पेक्टर राकेश कुमार, एसआई अशोक कुमार, सौरभ और नरेंद्र की टीम ने जांच के दौरान साहिल, सागर, अरमान और तुषार की पहचान की। इसके बाद 15 जून को बहादुरगढ़ में छापेमारी कर अरमान और तुषार को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में दोनों ने फायरिंग में शामिल होने की बात स्वीकार की है।
विज्ञापन

अनिल पंडित के कहने पर जिम में फायरिंग की रची थी साजिश
पुलिस के अनुसार तुषार हाल ही में रूस से लौटा था, जहां वह स्टडी वीजा पर गया था और केएफसी में काम कर रहा था। वह 31 मई को भारत लौटा और 8 जून को साहिल तथा सागर के संपर्क में आया। जांच में यह भी सामने आया कि वर्ष 2008 में उसके माता-पिता ने आत्महत्या कर ली थी। पुलिस का दावा है कि आरोपियों ने अनिल पंडित के कहने पर जिम में फायरिंग की साजिश रची थी। दोनों को पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश और वारदात में इस्तेमाल हथियार की बरामदगी के प्रयास में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें