फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: गुरु रंधावा से जुड़े जिम पर गोलीबारी मामला- मुठभेड़ के बाद लारेंस बिश्नोई गिरोह के दो शूटर को पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल (विशेष प्रकोष्ठ) ने पंजाबी गायक गुरु रंधावा से जुड़े दिल्ली के पश्चिम विहार में स्थित एक जिम के बाहर गोलीबारी के मामले में मुठभेड़ के बाद लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के दो शूटर हकीकत और सागर को गिरफ्तार किया है। स्पेशल सेल के अधिकारियों के अनुसार ये दोनों 11 जून को की गई फायरिंग के बाद से फरार थे। मामले के चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक हकीकत और सागर बुधवार रात किसी अन्य वारदात को अंजाम देने के लिए पश्चिमी दिल्ली आए थे, तभी विशेष प्रकोष्ठ की टीमों ने उन्हें रोक लिया। पुलिस को देखकर आरोपियों ने उन पर गोलीबारी कर दी। जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने भी गोली चलाई। अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान दोनों के पैरों में गोली लगी जिस कारण उन्हें पकड़ लिया गया। दोनों के कब्जे से हथियार बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन

इससे पहले दो अन्य आरोपी अरमान (19) और तुषार उर्फ ताशु उर्फ पिंकू (21) को बहादुरगढ़ में अपराध शाखा ने गिरफ्तार किया था। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि चारों आरोपी गैंगस्टर अनिल पंडित से जुड़े हैं। अनिल पंडित इस समय अमेरिका में बैठा है और लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का बदमाश है। जिम पर गोलीबारी की घटना के बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में पंडित ने हमले की जिम्मेदारी ली थी। पोस्ट के मुताबिक रंधावा के जिम को बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान से उनकी नजदीकियों को लेकर निशाना बनाया गया, जिन्हें बिश्नोई गिरोह अपना विरोधी मानता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें