फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पोलियो संभावित बच्चे बीके अस्पताल पहुंचे

Fri, 21 Nov 2014 01:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद में पल्स पोलियो अभियान के तुरंत बाद बृहस्पतिवार को बीके अस्पताल में दो पोलियो संभावित बच्चे आए। दोनों को चलने-फिरने में परेशानी हो रही थी। इसे देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने दोनों को पोलियो संभावित मानते हुए स्टूल सैंपल लिए।
विज्ञापन


बड़खल निवासी फरीम ने बताया कि उसके बेटे अरीन को कुछ दिन पहले बुखार आया था। उसने बेटे को स्थानीय डॉक्टर के पास इलाज करवाना शुरू कर दिया। इसी दौरान चलने-फिरने में दिक्कत होने लगी। इसके बाद वह उसे बीके अस्पताल ले आया।

वहीं गांधी कॉलोनी निवासी राज ने बताया कि उसके बेटे शिव को काफी दिन से चलने-फिरने में परेशानी हो रही थी। पास के एक डॉक्टर से इलाज भी चल रहा है, लेकिन कोई आराम नहीं मिला। इसके बाद वह उसे बीके अस्पताल ले आया।
विज्ञापन


इन दोनों बच्चों के सामने आने के बाद अभी तक जिले में 107 पोलियो संभावित मामले सामने आ चुके हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन के जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. संजीव तंवर ने बताया कि दोनों बच्चों को एएफपी (एक्यूट फालिसड पैरालायसिस)  मानते हुए जांच के लिए नमूने लिए गए हैं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें