फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरसा सांसद की कोठी में लुटे दो पुलिसकर्मी, दो आरोपी गिरफ्तार

Tue, 11 Aug 2020 05:55 AM IST
दुष्यंत शर्मा पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली

सार

  • सांसद के आईपीएस पति की सुरक्षा में तैनात थे पुलिसकर्मी 
  • नार्थ एवेन्यू थाने में मामला दर्ज किया गया 
  • नार्थ एवेन्यू पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक तरफ 15 अगस्त को लेकर जहां आतंकी हमले के इनुपट्स हैं और सुरक्षा चाक चौबंद हैं वहीं सिरसा, हरियाणा से भाजपा सांसद सुनीता दुग्गल की कोठी में फरीदाबाद, हरियाणा के दो पुलिसकर्मियों को लूट लिया गया।

विज्ञापन


बदमाश उसका मोबाइल व पर्स समेत काफी सामान ले गए। हालांकि सांसद की कोठी से कोई सामान चोरी होने की सूचना नहीं है। पीड़ित हरियाणा पुलिसकर्मी सांसद के पति की सुरक्षा में तैनात हैं। नई दिल्ली जिले की नार्थ एवेन्यू थाना पुलिस ने मामला दर्ज लिया है। 

नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार भाजपा की सिरसा से सांसद सुनीता दुग्गल 15 महादेव रोड पर रहती हैं। ये उनका सरकारी आवास हैं। सांसद के पति राजेश गुप्ता आईपीएस अफसर हैं और फरीदाबाद पुलिस में डीसीपी हैडक्वाटर हैं। हरियाणा पुलिस के सिपाही नवीन कुमार उनका पीएसओ है। छह अगस्त की रात को हरियाणा पुलिस का सिपाही सूर्यप्रकाश व अजीत उनकी डयूटी पर थे। 
विज्ञापन


सिपाही नवीन कुमार ने नार्थ एवेन्यू थाना पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि छह अगस्त की सुबह साढ़े छह बजे वह गेट पर आया तो ये दोनों संतरी पोस्ट पर सो रहे थे। सांसद महोदय की कार के पास दो बैग और काफी सामान अस्त- व्यस्त पड़ा था।

उसने दोनों को जगाया और उन्होंने अपना पर्स चैक किया तो सिपाही सूर्यप्रकाश का एटीएम, क्रेडिट कार्ड, ड्राइविंग लाईसेंस, एनपीएस कार्ड, मोबाइल व तीन हजार रुपये गायब थे। नवीन का मोबाइल व 2700 रुपये गायब थे। मामला दर्जकर नार्थ एवेन्यू थानाध्यक्ष व एसआई रवि कुमार, हवलदार नरेन्द्र, जितेन्द्र, सतेन्द्र की टीम ने जांच शुरू की। 

नार्थ एवेन्यू थाना पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दो आरोपी आनंद बजाज(19) और आकाश(20) को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को नई दिल्ली इलाके से ही गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने इनको एक दिन पुलिस रिमांड पर लिया।इनके कब्जे से पल्सर बाइक व पुलिसकमयों से चोरी किया गया सामान बरामद कर लिया गया है। आरोपियों ने बताया कि वह 6, महादेव रोड पर रहने वाले सांसद के घर में भी चोरी कर चुके है। पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें