फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Crime: जाफराबाद में डबल मर्डर, देर रात हुई ताबड़तोड़ फायरिंग; दो सगे भाइयों की गोली मारकर हत्या

Tue, 16 Dec 2025 08:33 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली के जाफराबाद थाना क्षेत्र में दो सगे भाइयों की गोली मारकर हत्या का मामला सामने आया है। मृतकों की पहचान नदीम और फजील के रूप में हुई है।  पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के जाफराबाद थाना क्षेत्र में देर रात हुई एक सनसनीखेज वारदात में दो सगे भाइयों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस दोहरे हत्याकांड से पूरे इलाके में भय और दहशत का माहौल है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, देर रात करीब 1:40 बजे थाना जाफराबाद क्षेत्र में गोली चलने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना हुई। मौके पर पहुंचने पर पुलिस ने पाया कि एक व्यक्ति की गोली लगने से मौत हो चुकी थी। मृतक की पहचान फजील (31 वर्ष) पुत्र अब्दुल, निवासी गली नंबर 30/8, जाफराबाद के रूप में हुई। इस घटना में फजील का भाई नदीम (33 वर्ष) भी गंभीर रूप से घायल हो गया था। परिजनों द्वारा उसे तुरंत जेपीसी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

पुलिस ने इस मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए थाना जाफराबाद में भारतीय दंड संहिता (बीएनएस) की धारा 103(1)/3(5) तथा आर्म्स एक्ट की धारा 25/27 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। घटना के बाद, फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए हैं, जो मामले की जांच में सहायक होंगे। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है और इलाके में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें