फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट, फिर झगड़े के बाद चली गोली; नाबालिग समेत दो घायल

Sat, 20 May 2023 09:57 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के जाफराबाद इलाके में 15 साल के नाबालिग को गोली लगी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों से पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के जाफराबाद इलाके में बच्चों के बीच हुए झगड़े ने उग्र रूप ले लिया। दो पक्ष आपस में भिड़ गए। मारपीट और झगड़े के बाद एक पक्ष ने अचानक गोलियां चलाना शुरू कर दीं। हमले में तीन लोग जख्मी हो गए। जिनमें से दो को गोली लगी। घायलों को तुरंत नजदीकी जग प्रवेश चंद अस्पताल ले जाया गया। वहां से गोली लगने से घायल हुए दोनों लड़कों को जीटीबी अस्पताल भेज दिया। 

विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरों को खंगालने में जुटी पुलिस
जानकारी के लिए बता दें कि अस्पताल में 24 साल के जमीर और 15 साल के नासिर का इलाज जारी है। पुलिस ने घायलों का बयान लेकर मामला दर्ज कर लिया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से मामले की पड़ताल की जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार रात को उनकी टीम को सूचना मिली थी कि जाफराबाद के चौहान बांगर कसाई वाली गली में झगड़े के दौरान गोली चल गई है। 
विज्ञापन

पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला किया दर्ज
खबर मिलते ही पुलिस वहां पहुंची। पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा चुका था। पुलिस की टीम अस्पताल पहुंची। वहां पुलिस को जमीर, नाबालिग नासिर और इस्माइल जख्मी हालत में मिले। नासिर और जमीर गोली लगने से जख्मी थे। जबकि इस्माइल मारपीट में जख्मी हुआ थ। हालत गंभीर हालत में नासिर और जमीर को दूसरे अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस ने घायलों का बयान लिया। उसके आधार पर हत्या के प्रयास और दूसरी धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की पहचान करने के प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें