फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्लीः सैलून में अंगीठी जलाकर सो रहे दो लोगों की दम घुटने से मौत

Wed, 25 Dec 2019 08:46 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media
विज्ञापन

अमन विहार इलाके में स्थित एक सैलून में अंगीठी जलाकर सो रहे दो लोगों की दम घुटने से मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर उनके परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शुरुआती जांच में दम घुटने से मौत की बात सामने आई है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा।

विज्ञापन


मंगलवार सुबह अमन विहार पुलिस को सूचना मिली कि रोहिणी के सेक्टर-22 स्थित एक सैलून में दो लोग अचेत अवस्था में पड़े हैं। पुलिस मौके पर पहुंच गई। देखा कि वहां एक किशोर और एक युवक अचेत पड़े थे और नाक से खून निकल रहा था।

पुलिस ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जांच के दौरान पुलिस को मौके से एक अंगीठी मिली, जोकि ठंड से बचने के लिए जलाई गई थी। पुलिस ने आशंका जताई है कि अंगीठी का धुआं कमरे में भर जाने से दोनों की दम घुटने से मौत हुई है।
विज्ञापन


मरने वालों की शिनाख्त कासिम (15) और अख्तर (38) के रूप में हुई। जांच में पता चला कि दोनों मुरादाबाद के रहने वाले थे। अख्तर 15 साल से रोहिणी के सेक्टर-22 में रह रहा था और सैलून चलाता था। वह सैलून में ही सोता था। मंगलवार सुबह काफी देर तक सैलून बंद था।

पड़ोस के दुकानदार ने शटर खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं आया। उसने आसपास के लोगों और अख्तर के परिचित रिंकू को जानकारी दी। शटर खोलने पर अख्तर व कासिम अचेत मिले, तुरंत पुलिस को घटना की जानकारी दी गई।

मृतकों के परिवार में छाया मातम
कासिम के पिता शफीक अहमद कपड़ों की फेरी करते हैं। बेटे की मौत से बेसुध हो गए। कासिम की मां रूबी का रो-रोकर बुरा हाल है। भाई अजीम, नाजिम, हासिम के अलावा चार बहन अंजुम, तरन्नुम, शबाना, सहाना हैं। इसके अलावा अख्तर हुसैन के परिवार में उसकी पत्नी जरीसा के अलावा दो बेटी चौदह वर्षीय माहिरा, आठ साल की खुशी हैं। दोनों ही परिवारों में मातम छाया हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें