फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हापुड़: मस्जिद का हिस्सा गिरने से दो लोगों की मौत, नमाज से पहले हुआ हादसा

Mon, 01 Jul 2019 11:07 PM IST
राजेश सैनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : डेमो
विज्ञापन

हापुड़ के गांव दहपा स्थित एक मस्जिद का हिस्सा गिरने से दो लोगों की मौत हो गई जबकि चार लोग घायल हो गए। मस्जिद की मरम्मत के दौरान यह हादसा हुआ। हादसे के बाद वहां कोहराम मच गया। आनन-फानन में घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं एडीएम व सीओ ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। 

विज्ञापन


सोमवार की दोपहर गांव दहपा स्थित तकिए वाली मस्जिद में नमाज के लिए लोग एकत्र हो रहे थे। नमाज से पहले लोग मस्जिद में बने वजू खाने में हाथ पैर धो रहे थे। इसी दौरान मस्जिद के हिस्से में मरम्मत का कार्य चल रहा था। जहां एक जेसीबी कार्य कर रही थी। तभी जेसीबी की झपक लगने से मस्जिद का एक हिस्सा गिर गया। जिसमें आधा दर्जन लोग दब गए।

आनन-फानन में दबे हुए लोगों को बाहर निकाला। हादसे में गांव निवासी 70 वर्षीय रहीसुल हसन व 25 वर्षिय माजिद की मौत हो गई। जबकि आस मोहम्मद, मोहम्मद अली, समीर व पोपट घायल हो गए। हादसे के बाद वहां हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे लोगों की मदद से घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही पिलखुवा पुलिस मौके पर पहुंची और जेसीबी से मलबा हटवाया। थोड़ी देर बाद ही एडीएम जय नाथ यादव और क्षेत्राधिकारी संतोष भी घटनास्थल पर पहुंचे और घटना का जायजा लिया। एसडीएम विशाल यादव ने बताया कि जेसीबी से मस्जिद के मलबे के हटवाने का कार्य करवाया जा रहा है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं मृतकों के परिजनों की नियमानुसार मदद कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें