फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काल बनी सिटी बस: बिना ड्राइवर के अचानक लगी चलने, चपेट में आकर दो की मौत और कई लोग घायल; हिरासत में चालक

Wed, 26 Feb 2025 07:04 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

गाजियाबाद में सवारियों के इंतजार में खड़ी सिटी इलेक्ट्रॉनिक बस अचानक चल पड़ी। इस दौरान चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, कई लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
 
विज्ञापन
मृत महिला और बच्चे की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एनएच नौ अंडरपास में सवारियों के इंतजार में खड़ी सिटी इलेक्ट्रॉनिक बस के अचानक चलने पर कई लोग चपेट में आ गए। इस दौरान दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस बल मौके पर मौजूद  है। पूर्व विधायक ने मृतकों व घायलों के लिए सरकार से मुआवजे की मांग की है। बस चालक को पुलिस ने हिरासत में लिया है।

विज्ञापन




जानकारी अनुसार, मसूरी एनएच नौ स्थित अंडरपास से दिलशाद गार्डन के लिए इलेक्ट्रॉनिक सिटी बस का संचालन होता है। बुधवार दोपहर लगभग 2:30 बजे बस संख्या यूपी 14 केटी 6975 जिस पर चालक सुनील कुमार व परिचालक नितिन कुमार डयूटी पर थे। चालक गाड़ी स्टार्ट करके बस से नीचे खड़े थे। परिचालक बस से नीचे उतर रहे थे, तभी अचानक बस खुद आगे की ओर चल गई जो लगभग 60-70 मीटर दूर पिपलैड़ा रोड पर लगे डिवाइडर से टकराकर रुकी। 
विज्ञापन




बस के नीचे आने से एक महिला रेशमा (36) पत्नी मुस्तफा निवासी जाफर कॉलोनी मसूरी, आफिया उर्फ चुनमुन (3) पुत्री ईखलाक निवासी मुहल्ला भदरान देहरा धौलाना हापुड़ की मौत हो गई। रेशमा डासना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आशा के पद पर कार्यरत थी। वहीं, पिपलैड़ा रोड पर बीएम अस्पताल के पास बुलेट बाइक सवार आरिफ (38) पुत्र हमीद निवासी कलींदा बांगर रबुपुरा गौतमबुद्धनगर व मुस्तकीम (35) पुत्र युसुफ निवासी कैला भट्टा कोतवाली गाजियाबाद जो स्प्लेंडर बाइक पर पिपलैड़ा की ओर जाते हुए बस की चपेट में आ गए।
विज्ञापन




अपनी मां राहिला पत्नी ईखलाक निवासी मुहल्ला भदरान देहरा के साथ खड़ी अपने घर जाने के लिए सवारी का इंतजार कर रही थी और इनकी बेटी आयशा 13 व माहीनूर (2) भी बस की चपेट में आकर घायल हो गईं। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों मृतकों के शवों को मोर्चरी भेजा तथा घायलों को उपचार के लिए बीएम अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उन्हें पिलखुवा स्थित रामा अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल बचाव अभियान शुरू किया और मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला। 



घटनास्थल पर डीसीपी ग्रामीण, एसीपी मसूरी, थाना वेव सिटी इंचार्ज, एसीपी ट्रेफिक के अलावा भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस के ड्राइवर और कंडक्टर मौके से फरार हो गए, जिससे लोगों में आक्रोश देखा गया। मौके पर पहुंचे पूर्व विधायक असलम चौधरी ने मृतकों के परिजनों को 50 लाख व घायलों को 10 लाख रुपये की सरकार से मुआवजे की मांग की है। सहायक पुलिस आयुक्त सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है,बस कब्जे में ले ली गई है और बस चालक व परिचालक की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें