फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिरयानी विक्रेताओं को करते थे मांस की होम डिलीवरी, आरोपियों का बड़ा खुलासा

Sun, 26 May 2019 09:28 AM IST
शाहरुख खान अभिमन्यु वशिष्ठ, अमर उजाला, जारचा/ग्रेटर नोएडा।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा के जारचा थाना क्षेत्र के गांव नूरपुर स्थित दो घरों के फ्रिज से 30 किलो मांस व अवैध हथियार के साथ पकड़े गए जाहिद और याकूब को पुलिस ने जेल भेज दिया है। इनसे पूछताछ में तीन आरोपियों के नाम और सामने आए हैं।
विज्ञापन


इनमें तैमूर और तस्लीम याकूब के बेटे हैं और तीसरा आरोपी वारिस अली है। पुलिस तीनों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है। आरोपियों ने पुलिस को बताया है कि वह लावारिस मवेशियों को काटकर बिरयानी विक्रेता व अन्य खरीदारों को मांस की होम डिलीवरी करते थे।

एसपी देहात विनीत जायसवाल ने बताया कि आरोपी जाहिद और याकूब आर्म्स एक्ट, गोवंश संरक्षण एवं गोसंवर्धन और पशु क्रूरता अधिनियम में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी सड़क व जंगल में घूमने वाले लावारिस मवेशी को पकड़कर काटते थे और सौ रुपये किलो में बिरयानी वालों को बेच देते थे।
विज्ञापन


शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी कर इनके घर से मांस, दो अवैध बंदूक और पशु काटने में इस्तेमाल होने वाले तेजधार हथियार आदि बरामद किए हैं। आरोपियों ने अवैध बंदूक के संबंध में जानकारी दी कि उसे जिसने बंदूक दी थी, उसकी मृत्यु हो चुकी है।
विज्ञापन

गांव के सूत्रों ने बताया कि आरोपी लंबे अर्से से मिलकर यही काम कर रहे थे। वहीं, जारचा थाना प्रभारी प्रभाष चंद ने बताया कि आरोपियों ने पूछताछ में बताया है कि वह खुद जाकर बिरयानी विक्रेता व अन्य खरीदारों को उनके घर या ठिकाने पर मांस पहुंचाते थे। 

आरोपियों ने गांव व आसपास के गांव में ले जाकर मांस बेचने की जानकारी दी है। बिरयानी विक्रेताओं ने डरकर नहीं लगाई रेहड़ी नूरपुर गांव में गोवंश का मांस मिलने व बिक्री की आशंका की खबर से बिरयानी विक्रेताओं ने डरकर शनिवार को रेहड़ी नहीं लगाईं। 

वहीं, मांस मिलने की घटना से आसपास के गांव के लोगों में नाराजगी है। हालांकि, थाना पुलिस की कार्रवाई की भी प्रशंसा हो रही है। गोवंश का मांस मिलने की आशंका मात्र ही कई बार बड़े बवाल का कारण बन जाता है। 

जारचा का बिसाहड़ा कांड और बुलंदशहर का स्याना कांड इसके जीते जागते उदाहरण हैं। ऐसे में लोगों तक सूचना पहुंचने से पहले ही पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा कर दिया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें