फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले दिन दो ने भरा नामांकन, किए जनहित के वादे

Sun, 16 Mar 2014 01:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव की नामांकन प्रक्रिया शनिवार को शुरू हो गई है। पहले दिन केवल दो उम्मीदवारों ने पर्चा भरा। जिसमें आरक्षण विरोधी पार्टी के उम्मीदवार दीपक गौड़ और निर्दलीय संजय मौर्य शामिल हैं।
विज्ञापन


नामांकन भरने का समय रिटर्निंग अधिकारी विजय सिंह दहिया ने सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक तय किया हुआ है। आरक्षण विरोधी पार्टी के नेता दीपक गौड़ अपनी पत्नी व समर्थकों के साथ एक बजे नामांकन भरने के लिए पहुंचे।

यह भी पढ़ें:आसान नहीं है भाजपा की डगर, कैसे खिलेगा 'कमल'?

गौड़ ने नामांकन पत्र में अपनी वार्षिक आय 1,62,800 रुपये दिखाई है। गौरतलब है कि गौड़ पत्रकार रह चुके हैं। दहिया ने नामांकन लेने के बाद गौड़ को शपथ दिलवाई। इस दौरान बल्लभगढ़ एसडीएम मुकुल शर्मा, फरीदाबाद एसडीएम धर्मेंद्र सिंह व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


बल्लभगढ़ की त्रिखा कॉलोनी के रहने वाले गौड़ पिछले माह सचिवालय के सामने आरक्षण खत्म करने को लेकर धरने पर भी बैठे थे। पर्चा भरने के बाद उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी का लक्ष्य देश में चल रहे जातिगत आरक्षण को खत्म कराना है। ताकि आर्थिक रूप से तंग लोगों को आगे बढ़ने का मौका मिल सके।

यह भी पढ़ें:ये हैं दिल्ली एनसीआर में बीजेपी के 10 सूरमा

गौड़ ने कहा कि चुनाव प्रचार की खर्च सीमा वैसे तो 70 लाख रुपये कर दी गई है। लेकिन वह पचास हजार रुपये तक ही राशि खर्च करेंगे। प्रचार में पार्टी के सदस्यों का सहयोग लेंगे।

सेक्टर-55 से नामांकन भरने आए संजय मौर्य ने कहा कि आज के समय किसी भी राजनीतिक पार्टी में मजदूरों से जुडे़ हितों की बात गायब है। इसलिए चुनाव जीतकर वह मजदूरों के हितों को पूरा करेंगे। जिला प्रशासन के मुताबिक अब 18 मार्च को नामांकन भरा जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें