फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: जिले में डेंगू के मिले दो नए मामले

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुरुग्राम। मिलेनियम सिटी में बारिश होने के बाद कई इलाकों में पानी जमा होने से डेंगू का खतरा बढ़ गया है। मच्छर जनित बीमारियों के मामले आने शुरू हो गए हैं। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू के दो नए मरीजों की पुष्टि की है। वर्तमान में डेंगू के 7 मरीज हो गए हैं। शुक्रवार को 91 लोगों के सैंपल की जांच की गई। इस दौरान टीम ने 966 घरों को नोटिस थमाया है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के अनुसार, इस वर्ष अब तक मलेरिया के जिले में कुल चार मरीज सामने आ चुके हैं। बारिश के चलते मच्छर जनित बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। जिले में अब तक डेंगू नियंत्रण के लिए 7,97,299 घरों में रैपिड फीवर मास सर्वे किया जा चुका है। वहीं शुक्रवार को 4,321 घरों में विभिन्न टीमों ने दौरा किया। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि घरों और आसपास के जगहों पर पानी जमा न होने दें। मच्छरों से बचाव के के उपाय अपनाएं और बुखार आने पर डॉक्टर से संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें