फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida: मोबाइल स्नैचिंग के दो बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल, पैर में लगी गोली; गाजियाबाद से आकर छीनते थे फोन

Thu, 19 Jun 2025 10:56 PM IST
श्याम जी. माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा

सार

गाजियाबाद से नोएडा आकर मोबाइल स्नैचिंग करने वाले दो बदमाश सोनू और विनय पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गए। उनके पास से छह चोरी के फोन, तमंचा और बाइक बरामद हुई।
विज्ञापन
पुलिस मुठभेड़ में बदमाश घायल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद से नोएडा आकर सीरीज में मोबाइल स्नैचिंग करने वाले दो बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गए। गुरुवार देर रात को सेक्टर-42 के पास हुई मुठभेड़ में घालय दोनों बदमाशों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों बदमाशों के पास से स्नैचिंग किए गए छह मोबाइल फोन, तमंचा और बाइक बरामद की गई है। दोनों बदमाशों के खिलाफ 20 से अधिक मुकदमों का पता चला है। पुलिस उनके साथियों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन


नोएडा जोन के एडीसीपी सुमित शुक्ला ने बताया कि कोतवाली सेक्टर-39 पुलिस की टीम गुरुवार देर रात को सेक्टर-46 स्थित गार्डेनिया ग्लोरी सोसाइटी के पास वाहनों की चेकिंग कर रही थी। तभी पुलिस की टीम ने बाइक सवार दो संदिग्ध युवकों को रुकने का इशारा किया तो बदमाश सेक्टर-49 की तरफ भागने लगे। इसके बाद पुलिस की टीम ने जब पीछा किया तो बदमाशों ने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने फायरिंग की तो दोनों बदमाशों के पैर में गोली लग गई। घायल बदमाशों की पहचान बागपत के रमाला निवासी सोनू उर्फ मोटा और लोनी बॉर्डर निवासी विनय के रूप में हुई। 

एसीपी प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि दोनों बदमाश एक साथ गाजियाबाद से बाइक से सवार होकर नोएडा आते थे और यहां मोबाइल स्नैचिंग कर रहे थे। इन बदमाशों ने करीब दो दर्जन से अधिक मोबाइल स्नेचिंग की है। हाल में ही इन बदमाशों ने कोतवाली सेक्टर-39 क्षेत्र से एक मोबाइल छीना था। इस मामले में थाने में मुकदमा दर्ज है। एसीपी ने बताया कि प्राथमिक जांच में दोनों बदमाशों के अपराधी की इतिहास का पता चला है। इनमें सोनू उर्फ मोटा के खिलाफ अलग-अलग थानों में 13 और विनय के खिलाफ सात मुकदमों का पता चला है। इस गिरोह में शामिल अन्य बदमाशों के बारे में पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें