नई दिल्ली के छावला इलाके में बुधवार शाम पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ में दो बदमाश घायल हो गए। विकास और बृजेश नाम के दोनों बदमाशों को दो-दो गोलियां लगीं हैं। फिलहाल पुलिस टीम मौक पर मौजूद है। बृजेश और विकास पर दिल्ली और हरियाणा में हत्या, डकैती और फिरौती के मुकदमे दर्ज हैं।