फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

35 किमी के सीसीटीवी फुटेज को खंगाल कर दो बदमाशों को दबोचा

Thu, 13 Aug 2020 11:37 AM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

  • - आरोपी कर रहे थे ताबड़तोड़ वारदात
  • - पिस्टल दिखाकर करते थे लूटपाट
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण जिला पुलिस खासकर मैदानगढ़ी थाना पुलिस की जितनी तारीफ की जाए उतनी कम है। मैदानगढ़ी थाना पुलिस ने दो बदमाशों को दबोचने के लिए 35 किलोमीटर तक लगे 250 कैमरों की सीसीटीवी फुटेज खंगाली और दोनों को दबोच लिया। दोनों ही बदमाश पिस्टल के बल पर ताबड़तोड़ वारदात कर रहे थे। दक्षिण जिले के पुलिस अधिकारी मैदानगढ़ी थाना पुलिस की तारीफ कर रहे हैं।
विज्ञापन


दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार डब्ल्यू ब्लाक चितरंजन पार्क में 26 जुलाई को एक पति-पत्नी  जोड़ा सुबह की सैर पर पार्क में गए थे। तभी बाइक पर दो बदमाश आए और पिस्टल के बल पर महिला से मंगलवार सुबह व पति से घड़ी लूटकर ले गए। इस तरह बाइक सवार दो बदमाशों ने मालवीय नगर इलाके में पिस्टल के बल पर सोने की चेन लूट ली थी। 

इन बदमाशों को पकडने के लिए एसीपी महरौली रणवीर सिंह की देखरेख में मैदानगढ़ी थानाध्यक्ष जतन सिंह, संजय कॉलोनी चौकी प्रभारी उमेश यादव, एएसआई किशोर और हवलदार पंकज की टीम इन बदमाशों की तलाश कर रही थी। इस टीम ने बदमाशों के रूट की पहचान की और रूट पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगालना शुरू किया।
विज्ञापन


करीब 35 किमी की दूरी पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगालने के बाद पुलिस नंदनगरी, ब्रह्मपुरी और उस्मानपुर आदि जगहों पर पहुंची। इसके बाद फैजान अली को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से पिस्टल व दो कारतूस बरामद किए गए। इससे पूछताछ के बाद इसके साथी अनवर को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। फैजान अली के खिलाफ पहले से नौ अपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें