फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुराने दोस्तों के एहसान का बदला चुकाने के लिए केजरीवाल ने निकाला ये तरीका

Mon, 03 Apr 2017 10:40 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल जब राजनीति में आने के लिए संघर्ष कर रहे थे तो उन दिनों में दो लोगों ने रहने को घर उपलब्ध कराया था। लगता है कि अब उसी कर्ज को उतारने के लिए केजरीवाल ने इन दो लोगों को एमसीडी इलेक्शन और एक सीट पर होने वाले उपचुनाव में टिकट दिया है।
विज्ञापन


नरेन जैन (62) ने केजरीवाल को उस वक्त घर मुहैया कराया था जब उन्होंने दिल्ली के सीएम पद से पहली बार इस्तीफा दे दिया था और रहने के लिए घर ढूंढ रहे थे, जहां से पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ सभाएं कर सकें।

हालांकि किन्ही कानूनी व्यवधानों की वजह से केजरीवाल जैन के घर में नहीं रह सके थे लेकिन उन्होंने जैन को चांदनी चौक वार्ड से ‌एमसीडी चुनाव का टिकट दिया है। हरजीत सिंह (57) ने अपना 41 हनुमान रोड स्थित बंगला केजरीवाल को उनके शुरुआती दिनों में दिया था। यही वो घर था जिसका पता केजरीवाल ने 2013 के चुनाव लड़ने के दौरान दिया था। उस वक्त केजरीवाल अपनी पत्नी को मिले सरकारी क्वार्टर जो कौशांबी में था उसमें रहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक को द‌िया उपचुनाव का ट‌िकट

अरविंद केजरीवाल
हरजीत सिंह को पार्टी ने राजौरी गार्डन से उपचुनाव में खड़ा किया है। जहां 9 मार्च को चुनाव होने हैं। यह सीट आप एमएलए जरनैल सिंह ने पंजाब चुनाव के दौरान छोड़ दी थी। कहा जाता है कि हरजीत ने केजरीवाल को अपने बंगले में रखने के लिए एक पैसा भी नहीं लिया था। बाद में पार्टी ऑफिस को पूर्वी पटेल नगर में शिफ्ट कर दिया गया।

जब केजरीवाल पहली बार सीएम बने और फिर उन्होंने इस्तीफा दे दिया तो उनके सामने ऐसी जगह ढूंढने की चुनौती सामने आई जहां वो ना सिर्फ रह सकें बल्कि पार्टी कार्यकर्ताओं से लगातार मिल भी सकें और बैठकें कर सकें।

उस वक्त नरेन जैन ने अपना बंगला उन्हें देना चाहा था लेकिन उनके भाई ने उसे विवादित संपत्ति बताकर कोर्ट में जाने की धमकी दी थी जिसके बाद केजरीवाल ने वहां जाने का फैसला बदल दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें