फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम: स्पा सेंटर में युवती से की छेड़छाड़, विरोध जताने पर मिली मारने की धमकी

Tue, 18 Jun 2019 08:20 AM IST
Abhishek Singh अमर उजाला ब्यूरो, मानेसर
विज्ञापन
पीड़िता (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Social Media
विज्ञापन

आईएमटी मानेसर थाना क्षेत्र स्थित स्पा सेंटर में काम करने वाली युवती से छेड़छाड़ कर मारपीट करने का मामला सामने आया है। स्पा सेंटर में दो युवक बहाने से घुसे और युवती को बेसमेंट में लेजाकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, आईएमटी मानेसर क्षेत्र में किराये पर रहने वाली युवती ने बताया कि क्षेत्र के स्पा सेंटर में काम करती है। रविवार को राजू और हरेंद्र स्पा सेंटर में आए और बहाना बनाकर उसे बेसमेंट में ले गए। वहां जाकर दोनों ने छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी। जिसका विरोध जताया, तो उसके साथ मारपीट की। 

पीड़िता के विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता आरोपियों के चुंगल से बचने में कामयाब हो गई और स्पा सेंटर के मैनेजर को आपबीती बताई। मैनेजर पीड़िता को लेकर थाने पहुंचा और शिकायत दर्ज करवाई। 
विज्ञापन


मानेसर थाना प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र ने बताया कि युवती की शिकायत पर दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें