फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुस्लिम समझकर गाय ले जाते दो किसानों की गोरक्षकों ने की जमकर पिटाई, टूटी पसलियां

Mon, 08 May 2017 10:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
cow
विज्ञापन
जेवर के सिरसा गांव निवासी दो किसानों को गाय पालने का शौक महंगा पड़ गया। बृहस्पतिवार दोपहर जब किसान गाय ले जा रहे थे कुछ संगठन के लोगों ने उन पर हमला कर दिया। मारपीट में एक किसान की पसली टूट गई। किसानों की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


सिरसा मांचीपुर निवासी दो किसान जबर सिंह और भूप सिंह बृहस्पतिवार दोपहर जेवर के मेहंदीपुर गांव निवासी अशरफ से गाय खरीदकर पालने के लिए अपने गांव ले जा रहे थे।

रास्ते में दोनों किसानों ने जेवर सिरसा मांचीपुर रोड पर देवी मंदिर के समीप गाय को पानी पिलाने के बाद छाया में बांध दिया। इसी दौरान कस्बे के कुछ संगठन के लोग खुद को गो रक्षक बताते हुए वहां पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों ने गाय को पालने के लिए खरीदकर ले जाने की बात बताई

cow - फोटो : अमर उजाला
दोनों किसानों ने गाय को पालने के लिए खरीदकर ले जाने की बात बताई। लेकिन लोगों ने किसानों की एक नहीं सुनी और गोहत्या का आरोप लगाकर उनकी पिटाई कर दी। क‌िसान कहते रहे वो ह‌िंदू हैं और गाय पालते हैं लेक‌िन उनकी एक न सुनी गई।

आरोप है कि बेरहमी से पिटाई के बाद एक की पसली टूट गई। पीड़ितों ने मामले की शिकायत जेवर कोतवाली पुलिस से की है। पुलिस मामले में जांच के बाद कार्रवाई की बात कर रही है।

जांच के बाद आरोपियों पर कार्रवाई करेगी पुलिस
गाय लेकर जा रहे किसानों के साथ कुछ लोगों ने मारपीट की है। जिसमें एक व्यक्ति को काफी चोटें आई हैं। पीड़ितों ने चार नामजद व छह अज्ञात के खिलाफ शिकायत दी है। मामले की जांच कराई जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। - अजय कुमार शर्मा, प्रभारी जेवर कोतवाली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें