जेवर के सिरसा गांव निवासी दो किसानों को गाय पालने का शौक महंगा पड़ गया। बृहस्पतिवार दोपहर जब किसान गाय ले जा रहे थे कुछ संगठन के लोगों ने उन पर हमला कर दिया। मारपीट में एक किसान की पसली टूट गई। किसानों की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सिरसा मांचीपुर निवासी दो किसान जबर सिंह और भूप सिंह बृहस्पतिवार दोपहर जेवर के मेहंदीपुर गांव निवासी अशरफ से गाय खरीदकर पालने के लिए अपने गांव ले जा रहे थे।
रास्ते में दोनों किसानों ने जेवर सिरसा मांचीपुर रोड पर देवी मंदिर के समीप गाय को पानी पिलाने के बाद छाया में बांध दिया। इसी दौरान कस्बे के कुछ संगठन के लोग खुद को गो रक्षक बताते हुए वहां पहुंच गए।