फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उतरी-पूर्वी दिल्ली हिंसा मामले में पिंजरा तोड़ ग्रुप की दो युवतियां गिरफ्तार, भीड़ को भड़काने का आरोप

Sun, 24 May 2020 01:53 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
दिल्ली हिंसा का एक दृश्य - फोटो : जी पॉल
विज्ञापन

उतरी-पूर्वी दिल्ली में हुई हिंसा के मामले में जाफराबाद थाना पुलिस ने पिंजरा तोड़ ग्रुप की दो युवतियों को गिरफ्तार किया है। दोनों पर भीड़ को भड़काने के आरोप हैं। दोनों की पहचान दवांगना और नताशा के रूप में हुई है। 

विज्ञापन


मालूम हो कि नागरिकता संशोधन कानून(सीएए) और राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर (एनपीआर) के विरोध में जाफराबाद मेट्रो स्टेशन के नीचे 22 फरवरी को 300-400 महिलाएं जुट गई थीं। बाद में खूब हंगामा हुआ था। आरोप है कि यहां पर पिंजरा तोड़ ग्रुप की सदस्य भी थीं। 

इन लोगों ने जमकर हंगामा कर पुलिस से नोंकझोंक की थी। दोनों युवतियां छात्र संगठन से जुड़ी बताई जा रही हैं। पुलिस देर शाम तक दोनों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही थी। हालांकि वरिष्ठ पुलिस अधिकारी दोनों की गिरफ्तारी की पुष्टि तो कर रहे थे, लेकिन बाकी जानकारी देने से इंकार कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें