फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनहोल पर नहीं था ढक्कन, जहरीले टैंक में गिरे दो युवकों की मौत

Wed, 30 Mar 2016 09:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
मेनहोल में गिरकर दो की मौत - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
न्यू उस्मानपुर इलाके में सोमवार शाम जहरीली गैस की चपेट में आकर दो युवक सीवर ट्रीटमेंट प्लांट के टैंक में गिर गए और दोनों की मौत हो गई। मृतकों की शिनाख्त अनिल कुमार (18) और नसरूद्दीन (38) के रूप में हुई है।
विज्ञापन


पुलिस व दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों शवों को टैंक से बाहर निकाला। पुलिस के मुताबिक, अनिल परिवार के साथ गली नंबर-6, सोनिया विहार में रहता था। इसके परिवार में मां, तीन भाई व अन्य सदस्य हैं।

वहीं नसरूद्दीन भी परिवार के साथ सोनिया विहार पांचवें पुश्ते पर रहता था। दोनों वजीराबाद रोड पर मौजूद श्मशान घाट में लकड़ी तोड़ने के अलावा गोताखोरी भी करते थे।
विज्ञापन
Trending Videos

कई घंटों की मशक्कत के बाद दोनों के शव बाहर निकाले गए

मृत शरीर - फोटो : demo pic
वहीं दिल्ली जल बोर्ड का सीवर ट्रीटमेंट प्लांट है। अक्सर अनिल प्लांट के टैंक पर कबूतरों को दाना खिलाने आ जाता था। सोमवार शाम करीब चार बजे अनिल पक्षियों को दाना खिला रहा था।

इसी दौरान उसने देखा कि एक कबूतर टैंक के खुले मैनहोल के पास अचानक छटपटाने लगा और मैनहोल में गिर गया। अनिल वहां पहुंचा और मैनहोल में झांकते ही वह भी 20-25 फीट गहरे टैंक में गिर गया।

अनिल के चिल्लाने की आवाज सुनकर नसरूद्दीन उसे बचाने पहुंचा और वह भी गैस की चपेट में आकर टैंक में गिर गया। सूचना मिलने पर पुलिस व दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। कई घंटों की मशक्कत के बाद दोनों के शव बाहर निकाले गए।
विज्ञापन

जल बोर्ड पर लापरवाही का आरोप

पुलिस - फोटो : file
अनिल के जीजा नरेंद्र ने आरोप लगाया है कि जल बोर्ड की लापरवाही की वजह से दोनों युवकों की जान चली गई। दरअसल टैंक के मैनहोल के ढक्कन पिछले काफी समय से गायब थे। इस वजह से हादसे का खतरा बना हुआ था।

हादसे के समय टैंक में पानी कम था, लेकिन उसमें से जहरीली गैस का रिसाव हो रहा था। दमकल अधिकारियों ने बताया कि दोनों शवों को निकालने के लिए उन्होंने टैंक में उतरने का प्रयास किया तो वहां गैस का रिसाव काफी अधिक था।

इस वजह से टैंक में नीचे नहीं उतरा जा सका। दोनों शवों को निकालने के लिए पानी के तेज बहाव का सहारा लिया गया। कई घंटों बाद दोनों के शव निकाले जा सके। पुलिस आयुक्त के मुताबिक दोनों युवकों की मौत मामले में लापरवाही का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें